कवर्धा| जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने कबीरधाम पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना पांडातराई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोढा में एक युवक मोटर साइकिल में शराब रखकर बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी दीपेश कुमार (22) निवासी रूसे कापा को पकड़ा गया। उसकी बाइक के टैंक पर बोरी में छिपाकर रखी 35 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की और मोटर साइकिल की अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए बताई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।


