कवर्धा | अंबिकापुर में आयोजित समारोह में शासकीय प्राथमिक शाला मजगांव के प्रधान पाठक विजय कुमार लंझियाना को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं। साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, गायक एवं कला जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि लंझियाना लंबे समय से शैक्षणिक नवाचार, कबाड़ से जुगाड़, शून्य निवेश मॉडल, टीएलएम निर्माण, कक्षा शिक्षण की दक्षता वृद्धि, बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार, पौधरोपण एवं किचन गार्डन जैसी अनेक पहलें करते आ रहे हैं। विख शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र साहू, संकुल प्रभारी रामनारायण दुबे ने इस उपलब्धि की सराहना की है।


