जिले में 3089 क्विंटल से अधिक धान जब्त किए गए

बालोद| समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य में केवल वास्तविक किसानों के धान की खरीदी सुनिश्चित करने के लिए बालोद जिला प्रशासन ने अवैध धान बिक्री और खरीदी पर सघन कार्रवाई की है। निरीक्षण में धान की मात्रा, दस्तावेज़ और अनुज्ञप्तियों के आधार पर अतिरिक्त या अवैध धान की जब्त की जा रही है। थोक व्यापारियों के गोदाम में धान का बी-1 पंजी से मिलान, फुटकर व्यापारियों के अनुज्ञप्ति और टैक्स रिकॉर्ड के आधार पर जब्त की गई। गुरूर विकासखंड के ग्राम आनंदपु के व्यापारी चंद्रहास यादव के गोदाम से 16 क्विंटल, डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम भीमकन्हार में व्यापारी सुभाषचंद जैन के गोदाम से 17 क्विंटल 60 किलो, व्यापारी गौतमचंद जैन की दुकान से 1901 क्विंटल 60 किलो, जब्त की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *