राज्य लघु वनोपज के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने संभाली कुर्सी

भास्कर न्यूज | बालोद राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के उपाध्यक्ष के रूप में यज्ञदत्त शर्मा ने शुक्रवार को विधि-विधान के साथ कार्यभार ग्रहण किया। यह कार्यक्रम राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के कार्यालय वन धन भवन सेक्टर-24 नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किया गया। कार्यभार ग्रहण करते ही उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वनवासियों की आय में वृद्धि करना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए काम करना है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर वन धन भवन में चल रहे प्रशासनिक कार्यों और वनोपज संग्राहक परिवारों की विकास योजनाओं की जानकारी ली। संग्राहक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार और उनके आर्थिक-सामाजिक उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान प्रबंध संचालक (एमडी) अनिल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल वोहरा, विनोद कौशिक, अखिलेश तिवारी, पार्षद दीपक लोढा, रंजन कुलदीप सहित लघु वनोपज संघ के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *