पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र अब 15 दिसंबर तक बैंक में जमा करना होगा

भास्कर न्यूज | डौंडी क्षेत्र के पेंशनर इन दिनों अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए नगर के स्टेट बैंक शाखा में पहुंच रहे हैं। बैंक प्रबंधक ने बताया कि पेंशन की पात्रता बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया हर साल नवंबर महीने से शुरू होती है। पेंशनर को अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति, पैन कार्ड की छाया प्रति, पेंशन आदेश की छाया प्रति, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर बैंक आना होगा। सभी पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र 15 दिसंबर तक बैंक में जमा करना होगा। बैंक पहुंचने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी और शिक्षक जैसे डीएसपी मन्नूराम नायक, रिटायर्ड प्रधानपाठक सावित्री नायक, कुंती नाग, जीवराखन लाल ठाकुर, बिहारी लाल ठाकुर, रामकुमार मरकाम, रिटायर्ड प्राचार्य बीआर बंजारे, रिटायर्ड लेखपाल विजय कुमार चौबे और फैमिली पेंशनधारी सोनकुवर धुर्वे, देवकी मानकर ने बताया कि यह प्रक्रिया पेंशन पात्रता के लिए आवश्यक है। बैंक प्रबंधक ने पेंशनरों से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक दस्तावेज़ समय पर जमा कर प्रक्रिया को पूरा करें, ताकि पेंशन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *