बटाला में कांग्रेसी नेता की दुकान पर फायरिंग:गो​ली वहां लगी जहां बेटा बैठता था, कई दिन से मिल रही थी धमकी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

पंजाब के बटाला में जालंधर रोड पर स्थित कांग्रेसी नेता गौतम गुड्डू सेठ की दुकान ‘सेठ टेलीकॉम’ पर शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। इसमें गैंगस्टरों के हाथ होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि गुड्डू सेठ को कुछ दिनों से धमकियां मिल रहीं थीं। हमले में बेटे को गोली लग सकती थी। गौतम गुड्डू सेठ कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। हमलावरों ने सेठ को दहशत में लाने के लिए फायरिंग की है। इसमें उनका बेटा शिकार हो सकता था, क्योंकि जहां फायरिंग में गोलियां लगी हैं, वहां सेठ का बेटा बैठता है। लेकिन वह उस समय वहां बैठा नहीं था। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने टीम के साथ मौके का जायजा लिया। स्थानीय विधायक भी पहुंचे। जानिए क्या था निशाना पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात युवकों ने दुकान पर गोली चलाई। गोली सीधे शीशे पर लगी, जिससे दुकान का शीशा पूरी तरह टूट गया। गनीमत रही कि दुकान में बैठे किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ। इस हमले के बाद दुकान मालिक डरे हुए हैं, क्योंकि इस हमले में उनके बेटे को गोली लग सकती थी। हमलावर हमले के बाद फरार हो गए। सरेबाजार हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचना दी. लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं पुलिस सूचना और शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं करती लगातार मिल रही गैंगस्टरों से धमकियां, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई दुकान के मालिक गौतम गुड्डू सेठ ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से लगातार गैंगस्टरों की धमकियाँ मिल रही थीं। उन्होंने इस संबंध में पहले भी एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नही की। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी निष्क्रियता का नतीजा है कि उनकी दुकान पर गोली चलाई गई। बेटा हो सकता था निशाना, क्योंकि जहां वह बैठता था वहीं लगी गोली हमले के बाद दुकान मालिक और वहां के कर्मचारियों में दहशत है। सेठ ने इसको जान का खतरा बताया। सेठ ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस जगह गोली लगी है, वहाँ अक्सर उनका एक बेटा बैठा रहता है। संयोग था कि उस दिन बेटा वहां बैठा नहीं था। दुकान में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने और आरोपियों को पकड़ने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित दुकान पर ऐसी घटना से गैंगस्टरों के बुलंद हौसले और पुलिस के प्रति उनके खौफ की कमी साफ दिखती है। विधायक और डीएसपी ने मौके का लिया जायजा घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बटाला से विधायक अमन शेर सिंह शैरी क्लासी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जांच कर रही है और आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *