PM के अयोध्या कार्यक्रम से पहले अतंकी पन्नू की धमकी:राम मंदिर को गिरा बाबरी मसजिद बनाउंगा, 25 नवंबर को हमले की बात कही

खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में हमले की धमकी दी। आतंकी पन्नू ने कहा कि खालिस्तानी देश बनने पर हिंदोस्तान और पाकिस्तान के मुसलमानों के लिए राम मंदिर को गिराकर फिर से बावरी मसजिद बनाएंगे।
आतंकी पन्नू ने कहा कि अयोध्या में मोदी का विरोध करने के लिए 11 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। बता दें कि अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं। इससे पहले आतंकी पन्नू बौखलाहट सामने आई है।
राम मंदिर की जगह बनाएं बाबरी मस्जिद
खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकवादी पन्नू ने कहा कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण ठीक उसी स्थान पर किया जाएगा जहां आज राम मंदिर खड़ा है और उसने मोदी के अयोध्या समारोह को “हिंदुत्व आतंकवाद का जन्मस्थान” करार दिया है। राम मंदिर में मोदी का ‘हिंदुत्व का झंडा फहराने’ के कार्यक्रम से पहले SFJ ने पूरे हिंदुस्तान के मुसलमानों से 25 नवंबर को एक विशाल ह्यूमन चेन बनाकर अयोध्या पर कब्ज़ा करने का आह्वान किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर मुसलमानों को हिंदुस्तान में जीवित रहना है, तो उन्हें अपने धर्म और इतिहास की रक्षा के लिए तैयार रहना होगा। मोदी का विरोध करने वाले को 11 लाख रुपए देने की घोषणा
आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या में झंडा फहराने का विरोध करने वाले को 11 लाख रुपए दूंगा। SFJ के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ऐलान किया कि एक बार जब पंजाब को आजाद कर खालिस्तान बना दिया जाएगा तो बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण ठीक उसी जगह पर किया जाएगा जहां आज राम मंदिर खड़ा है। इतिहास को बुलडोजरों या हिंदुत्ववादी भीड़ द्वारा फिर से नहीं लिखा जा सकता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *