लुधियाना से विधायक भोला ग्रेवाल के पिता का निधन:लंबी बीमारी के बाद आज सुबह ली अंतिम सांस; कल होगा अंतिम संस्कार

लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला के पिता का आज सुबह 9 बजे स्वर्गवास हो गया। ग्रेवाल के 85 वर्षीय पिता सरदार बलवीर सिंह ग्रेवाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे इलाके में गहरा शोक छा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और अन्य राजनीतिक हस्तियों ने विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल ‘भोला’ के साथ इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह भारी दुख सहने की शक्ति दे। मिली जानकारी के अनुसार, सरदार बलवीर सिंह ग्रेवाल पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। बताया जा रहा है कि कल ही उन्हें डीएमसी (दयानंद मेडिकल कॉलेज) से दवा दिलाकर लाया गया था। लेकिन आज सुबह वह जीवन की जंग हार गए। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अंतिम संस्कार कल, 23 नवंबर को गौघाट श्मशान घाट पर होगा। अंतिम रस्में सुबह 11 बजे गौघाट श्मशान घाट पर संपन्न होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *