रांची | अहमदाबाद में 28 से 29 दिसंबर तक इसकु इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। ओमैर अराफात ने 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक, प्रिंस कुमार ने एक स्वर्ण, आस्था 1 स्वर्ण व एक रजत पदक, उत्कर्ष श्रीवास्तव ने रजत पदक, आशीष ठाकुर 1 रजत पदक, शिवदत्त लोहरा 1 रजत पदक, ओम सिंहा महापात्रा एक रजत पदक व राहुल शर्मा ने 2 कांस्य पदक हासिल किए हैं।


