भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन के एक एक्सईएन और जेई के बीच चल रही खींचातानी की जांच इंफोर्समेंट का आडिट विभाग करने में लगा है। जेई की तरफ से एक्सईएन पर पावरकाम के ट्रांसफार्मर में लाखों रुपए का नुकसान करने के आरोप लगाए थे। वहीं इंफोर्समेंट टेक्निकल ऑडिट एक्सईएन हर पहलू की बारीक़ी से जांच करने में लगे हुए है। जिसमें कई सवालों के जबाव मांगे गए। वहीं कंपनी की तरफ से जो ट्रांसफार्मर लगाए गए थे उनमें से तेल चोरी हो गए थे। ऐसे में पावरकॉम अधिकारी की तरफ से उन ट्रांसफार्मर में तेल डलवाना बनता था। जबकि बिना तेल डाले दूसरे ट्रांसफार्मर में लोड शिफ्ट ठीक नहीं। इससे दूसरे ट्रांसफार्म में लोड बढ़ने से वह भी जल सकते थे। इससे पावरकॉम का करोड़ों रुपए का नुकसान हो सकता था। सस्पेंड जेई द्व्रारा एक्सईएन के खिलाफ पटियाला में डाली शिकायत के बाद टेक्निकल ऑ डिट अधिकारी इसकी जांच करने में लगे हुए है। यह जांच जल्द पूरी होकर मैनेजमेंट को भेजी जानी है। गौर है कि एक्सईएन और जेई की बीच खींचातानी पिछले कई सालों से चल रही है।


