भास्कर न्यूज | अमृतसर शंकर धाम मंदिर आकाश एवेन्यू में नए साल 2025 के पहले दिन हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व समाज की भलाई, प्यार और भाईचारे के लिए कामना की गई। इसमें सबसे पहले गणेश वंदना गई गई। इसके बाद पंडितों की ओर से मंत्रोच्चारण करके पूजा अर्चना की गई। इसके बाद भजन मंडलियों की ओर से हरिनाम संकीर्तन शुरू किया गया। उन्होंने राधा तेरा नाम प्यारा, श्याम तेरा नाम प्यारा और राधे-राधे जपोगे तो कान्हा चले भजन गाकर सभी को नाचने पर विवश कर दिया। इस मौके पर संकीर्तन में कृष्ण मुरारी, शमशेर सिंह, बी शर्मा, अजय त्रेहन, सन्नी कपूर, राकेश कपूर, अनिल शर्मा और वरिंदर सोनी मौजूद थे।


