नेत्र जांच शिविर में 100 लोगों का चेकअप किया

अमृतसर| इस्कॉन श्री गोकुल गौशाला ने राधे श्याम फाउंडेशन के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में इस्कॉन के श्रीला प्रभुपाद वैदिक गुरुकुल के सभी छात्रों, बिरबल पुरा, मानकेना, बल कलां एवं सोहियां कलां के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान 100 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। जिनको चश्मे की जरूरत थी, उन्हें नि:शुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए। जिन मरीजों को आगे के उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें अस्पताल भेजने का प्रबंध किया गया और सभी चिकित्सा प्रक्रियाएं नि:शुल्क रखी गई। कार्यक्रम में अमृतसर के एडीसी अमित सरीन भी पहुंचे। इस अवसर पर श्री गोकुल सेवा समिति के कार्यकर्ताओं पुनीत ओबराय, इतिन सहगल, अतुल पुरी, विकास वाही, नरेंद्र अरोड़ा एवं राधे श्याम फाउंडेशन के डायरेक्टर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *