बिलासपुर IG ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का दौरा किया:अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं, बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. संजीव शुक्ला ने 20 और 21 नवंबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं और गुजारिशों को सुना। उन्होंने एसपी आंजनेय वार्ष्णेय को इन समस्याओं के तुरंत निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डॉ. शुक्ला ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनुशासित रहकर अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करने, आम जनता से बेहतर व्यवहार करने और अपने परिवार व स्वास्थ्य का ध्यान रखने का मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा उन्होंने एसपी ऑफिस की सभी शाखाओं और रक्षित निरीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश जारी किए। पुलिस व्यवस्था का जायजा इस दौरे का उद्देश्य जिले की पुलिस व्यवस्था का जायजा लेना और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। निरीक्षण के पहले दिन, 20 नवंबर को आईजी डॉ. शुक्ला ने एसडीओपी बिलाईगढ़ कार्यालय और सरसींवा थाना का दौरा किया। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण और आम जनता के साथ पुलिस के व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए। दूसरे दिन, 21 नवंबर को उन्होंने सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में आयोजित परेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत, SP ऑफिस में एक पुलिस सम्मेलन का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *