मसीह आन सांग होंग की 107वीं वर्षगांठ मनाई

भास्कर न्यूज | अमृतसर एलोहिम चर्च ऑफ गॉड ट्रस्ट की ओर से जहाजगढ़ में मसीह आन सांग होंग की 107वीं वर्षगांठ मनाई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज आर लिंडेट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज आर ने बताया कि मसीह आन सांग होंग की आज 107वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। प्रतिवर्ष पूरे वर्ल्ड में मसीह के आगमन का उत्सव किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका चर्च मसीह आन सांग होंग और यरूशलेम माता की शिक्षा का पालन करता हैं। इस दौरान अध्यक्ष की ओर से विश्व शांति के लिए उपदेश का भ्रमण किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बच्चों और युवा छात्रों ने मसीह की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कलीसिया में मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर अमनदीप, कुलविंदर, जस्टिन, परमजीत आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *