मानसा में किसानों का बैंक के बाहर प्रदर्शन:मरी हुई भैंस का बीमा क्लेम ना देने का आरोप, बोले- लोन देते समय काटा प्रीमियम

मानसा जिले में एक किसान ने अपनी मरी हुई भैंस के साथ बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। किसान का आरोप है कि बीमा कंपनी ने उसकी भैंस का बीमा क्लेम देने से इनकार कर दिया है, जबकि भैंस का बीमा कराया गया था। गांव भैणीबाघा निवासी किसान गगनदीप शर्मा ने दिसंबर 2023 में चार भैंसों पर 3 लाख 60 हजार रुपए का लोन लिया था। इन भैंसों का बीमा भी कराया गया था। किसान के अनुसार, बैंक ने भैंसों के बीमा के लिए 60 हजार रुपए काटे थे और उन्हें 3 लाख रुपए ही दिए थे। बीते कल अचानक उनकी एक भैंस की मौत हो गई। गगनदीप शर्मा ने बीमा कंपनी और बैंक अधिकारियों को बार-बार फोन किया, ताकि वे आकर मृत भैंस की तस्वीरें लेकर और बीमा क्लेम की प्रक्रिया शुरू करें, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। बैंक नहीं दे रहा बीमा क्लेम : किसान किसान ने बताया कि बीमा क्लेम न मिलने के कारण वह दूसरी भैंस खरीदकर अपना रोजगार जारी नहीं रख पा रहा है। इसी मजबूरी के चलते वह किसान संगठन के साथ मिलकर अपनी मरी हुई भैंस को बैंक के बाहर लेकर आया है। इस दौरान किसान नेता जगदीश सिंह ने बताया कि किसान ने अपना रोजगार चलाने के लिए बैंक से ऋण लेकर भैंस खरीदी थी। भैंस की अचानक मौत के बाद बीमा कंपनी ने न तो उसका कोई फोटो लिया और न ही पीड़ित किसान की बात सुनी। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित किसान को भैंस का बीमा देने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी, तब तक वे अपनी मरी हुई भैंस को बैंक के बाहर रखकर प्रदर्शन जारी रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *