फाजिल्का में थाने में भिड़े मामा-भांजे:रास्ते को लेकर विवाद सुलझाने बुलाया था,  स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने बाहर निकाला

फाजिल्का जिले के गांव बाधा में दो घरों के बीच रास्ते की जमीन को लेकर मामा–भांजे के बीच विवाद गहराता जा रहा है। मामला सदर थाना फाजिल्का तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पुलिस कर्मचारियों ने स्थिति बिगड़ती देख दोनों को थाने से बाहर निकाल दिया। इसके बाद गांव का सरपंच गुरमीत सिंह भी थाने पहुंचा। सरपंच के अनुसार, पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए थाने में बुलाया है। बातचीत के बाद अधिकारी तय करेंगे कि मामले में क्या कार्रवाई की जानी है। भांजा राकेश कुमार का आरोप राकेश कुमार ने बताया कि उसकी और उसके मामा शाम लाल की बराबर की जमीन है। आरोप है कि मामा का दामाद आने के बाद विवाद बढ़ गया है। राकेश का कहना है कि उसके मामा की ओर से रास्ते के नाम पर उसकी पांच फुट जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है, जबकि वह अपनी जमीन में से रास्ता देने को तैयार नहीं है। मामा शाम लाल का पक्ष शाम लाल का कहना है कि दोनों घरों के बीच करीब 11 फुट जगह थी, जिसे राकेश कुमार ने अपने घर में शामिल कर लिया। उनका दावा है कि वे अपने हिस्से के लगभग 5 फुट रास्ते की मांग कर रहे हैं, लेकिन राकेश उन्हें यह हिस्सा नहीं दे रहा, जिसके चलते विवाद खड़ा हुआ है। दोनों घरों की जमीन एक-दूसरे से सटी हुई सरपंच गुरमीत सिंह के अनुसार, दोनों घरों की जमीन एक-दूसरे से सटी हुई है और दोनों के मकानों को पिछली ओर से गली लगती है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को घरों के गेट सही जगह पर लगाने और विवादित हिस्से को स्पष्ट करने के लिए कहा है। लेकिन शाम लाल इस बात पर अड़े हैं कि उन्हें राकेश की जमीन से चार–पांच फुट रास्ता चाहिए, इसी को लेकर मामला गरमाया हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *