भास्कर न्यूज | अमृतसर यूं तो सनातन में नव वर्ष विक्रमी संवत की शुरुआत पर होता है लेकिन अंग्रेजी साल के शुरुआत पर भी लोग मंदिरों व अन्य धर्म स्थलों में माथा टेक कर अपने और अपनों क सुखमय जीवन की कामना करते हैं। इस कड़ी के तहत शहर के सभी मंदिरों में माथा टेक कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। करतार नगर छेहर्टा स्थित श्री आरती शिव दुर्गा मंदिर में भी भक्तों का सुबह से तांता लगा रहा। महाराज जी के अनन्य सेवक सुमित शास्त्री ने बताया कि इस दौरान महाराजा जी ने नए साल की महत्ता पर रोशनी डाली और सभी के सेहतयाब रहने और उन्नति करने का आशीर्वाद दिया। महाराज ने सभी से मिलजुल कर रहने और आपसी सद्भाव बनाते हुए दीन-दुखियों, गौ और अन्य प्राणियों की सेवा करने को प्रेरित किया। इस दौरान भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन करके माहौल को आस्था के रस से सराबोर किया।


