एनएसएस कैंप में सर्व शिक्षा अभियान के बारे किया जागरूक

अमृतसर | डीएवी कॉलेज के एनएसएस कैंप में वालंटियर्स ने लोहगढ़ निवासियों को सर्व शिक्षा अभियान के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर जरूरतमंद स्टूडेंट्स की नोट बुक्स और पेन भी वितरित किए गए। प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने बताया कि इस सात दिन के कैंप में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, नशा मुक्ति, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत-स्वच्छ भारत, पौधारोपण के प्रति जागरूकता जैसे विषय मुख्य रूप से शामिल किए गए हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों से बच्चों में व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य एवं उसके लाभ से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की अनमोल संपदा है। इस संपदा का सही निवेश करना है। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज के साथ-साथ माता-पिता व परिवार की है। इस अवसर पर प्रो. सविता, प्रो. नवदीप कौर, डॉ. साक्षी और डॉ. सीमा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *