अमृतसर । कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला के विभिन्न गांवों का दौरा किया। बलड़वाल ड्रेन पर पहुंचे तो अफसरों को निर्देश दिया कि दोनों तरफ की सड़कों को पक्का किया जाए। दरअसल, कैबिनेट मंत्री ने देखा कि सड़कें उबड़-खाबड़ हैं। एक किसान गन्ने से भरी ट्राली को धक्का देकर पुल पर चढ़ाने की कोशिश कर रहा था।


