35 ग्राम हेरोइन समेत काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना वल्ला पुलिस ने 35 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को काबू किया है। अदालत से 2 दिन का रिमांड लेकर पुलिस ने आरोपी से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। आरोपी इसी बाइक पर हेरोइन सप्लाई करता था। आरोपी की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करन निवासी जवाहर नगर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि उक्ट आरोपी करन को पुलिस पार्टी की मदद से गिरफ्तार किया है। जिससे 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिसे अदालत में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी ये चोरी हुई बाइक भी बरामद हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *