जालंधर बस स्टैंड ढाबे पर नान के बिल पर हंगामा:6 नान-छोले, पानी की बोतल के मांगे 960 रुपए, मालिक-बोला-सॉरी, जोड़ने में गलती

जालंधर बस स्टैंड पर पंजाबी ढाबे में नॉन-छोले के बिल को लेकर हंगामा हो गया। ढाबे पर दोपहर को खाना खाने 3 लड़कियां पहुंचीं। उन्होंने ढाबे के वेटर से एक नान का रेट पूछा। वेटर ने 30 रुपए बताया। इसके बाद लड़कियों ने 6 नान और पानी की बोतल ली। जब खाना खाकर बिल मांगा तो 960 रुपए मांगे गए। इस पर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया।
लड़कियों का कहना है कि 6 नान और पानी की बोतल के 200 रुपए बनते हैं। ढाबे के कर्मी ने कहा कि एक्सट्रा पैसे चने के लगाए हैं। लड़कियों ने जब कहा कि चने तो नान के साथ सभी देते हैं, इस पर कर्मी ने कहा कि वह चने के अलग से पैसे लेते हैं। हंगामा होने पर 600 रुपए बिल पर आ गया कर्मचारी
ढाबे पर हंगामा होने के बाद लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद कर्मचारी सूरज ने 900 रुपए का बिल 600 रुपए बना दिया। इस दौरान ढाबे के मालिक खुराना भी सूचना के बाद पहुंच गए। उन्होंने कहा कि ग्राहक ने बटर नान मांगा था और बाद में आलू नान मांगे, तब तक ढाबे की ओर से प्लेट लग चुकी थी। इसलिए बिल जोड़ने में गलती हो गई। इस पर उन्होंने सॉरी भी कहा।
मालिक ने खुद आकर 300 रुपए बिल बनाया
ढाबा मालिक खुराना ने माना कि स्टूडेंट्स दूसरे जिले से थे। हर जिले का बात करने का अपना लहजा होता है। हमारे कर्मचारी किसी और स्टेट से हैं। इसलिए दुर्व्यवहार की गलतफहमी हो गई। किसी से कोई मिसविहेव नहीं किया गया। फिर भी किसी को लगता है तो वह माफी मांग लेते हैं। ढाबा मालिक ने कहा कि ऑर्डर को लेकर कर्मियों को गलत फहमी हो गई थी। काफी देर तक हंगामा होने के बाद 300 रुपए में सहमति हुई।
इस दौरान लड़की ने कहा कि 6 नान और पानी की बोतल सहित चने को लेकर उनसे 960 रुपए मांगे गए थे। इसको लेकर बहसबाजी हो गई थी। ढाबा मालिक ने कहा कि वह बच्चे को स्कूल से लेने के लिए गए थे। इस दौरान यह हंगामा हुआ है। वहीं ढाबा मालिक ने स्टूडेंट्स से माफी भी मांगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *