बीबीके डीएवी में नववर्ष पर वैदिक हवन यज्ञ करवाया

अमृतसर | बीबीके डीएवी कॉलेज की आर्य युवती सभा द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण में नववर्ष की सुन्दर पावन बेला पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुदर्शन कपूर और कॉलेज प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। इस शुभ अवसर पर एनएनएस यूनिट्स का सप्त दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। डॉ. पुष्पिंदर ने सर्वप्रथम ईश्वर का धन्यवाद करते हुए इस हवन की निर्विघ्न समाप्ति पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कालेज अपने आदर्शों और मूल्यों के साथ शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है एवं समाज सेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। समाज सेवा केवल एक कर्त्तव्य नहीं, बल्कि एक पुण्य कार्य है। सुदर्शन कपूर ने सभी को नववर्ष की मंगलकामना देते हुए कहा कि ईश्वर सर्वव्यापक है एवं कण-कण में विद्यमान है। हमें अपने जीवन में ईश्वर द्वारा प्रदत प्रत्येक वस्तु को शिरोधार्य कर उस परमात्मा का प्रतिक्षण धन्यवाद करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *