भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 26 सितंबर से 31 दिसंबर 2024 तक नशा-हथियार तस्करी, लूट-स्नैचिंग और चोरी समेत अन्य मामलों में 95 दिन में चलाई स्पैशल मुहिम के बारे में जानकारी साझा की। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शहर में 26 सितंबर 2024 को चार्ज संभाला था। पुलिस पार्टी की मदद से 95 दिन में पुलिस की ओर से कई मामले सुलझाए गए हैं। पुलिस की ओर से एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 मामले दर्ज करके 175 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 57 किलो 446 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। वहीं, 42 लाख 26 हजार 440 रुपए ड्रग मनी के बरामद की है। इसके अलावा एक किलो आईस ड्रग, 7 किलो अफीम, 3 किलो गांजा, 14 किलो 816 ग्राम नशीला पाउंडर, 23 हजार 675 नशीली गोलियां और कैप्सूल के साथ 25 वाहन बरामद किए है। इसके अलावा ड्रग तस्करों की ओर से ड्रग मनी के साथ बनाई गई संपत्ति में कंपीटेंट अथारिटी दिल्ली से 2 ड्रग तस्करों से 75 लाख 22 हजार 767 रुपए की फ्रीज की गई। आर्म्स एक्ट के तहत 18 मामले दर्ज कर 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे 50 पिस्टल, 2 रिवाल्वर, 2 गन, 49 मैगजीन और 149 कारतूस बरामद किए। आबकारी एक्ट के तहत 47 मामले दर्ज कर 54 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1623 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जुआ एक्ट के अधीन 12 मामले दर्ज किए गए, जिसमें से 56 व्यक्तियों को काबू करके उनसे 2,72,460 रुपए बरामद किए गए। स्नैचिंग के 71 मामलों दर्ज किए गए। जिसमें से 65 केस ट्रेस करके 134 स्नैचरों को काबू किया गया। जिनसे 16 लाख 21 हजार 800 रुपए बरामद किए गए। डकैती के 8 केस दर्ज किए गए, जिसमें से 6 को ट्रेस करके 12 लुटेरों को काबू किया गया। जिनसे एक लाख 52 हजार 200 रुपए बरामद किए गए। चोरी के 27 केस ट्रेस करके 37 आरोपियों को काबू किया गया। जिनसे 31 लाख 20 हजार बरामद किए गए। घरों दुकानों से चोरी के 21 केस ट्रेस करके 28 आरोपियों को काबू किया गया। जिनसे 23 लाख 24 हजार 444 रुपए बरामद किए गए। संगठित अपराध में 5 अलग-अलग मामलों में 53 आरोपियों को काबू करके उनसे 8 पिस्टल 32 बोर और 29 कारतूस, 1 राइफल 12 बोर, 1 देसी कट्टा, 1 खिलौना पिस्टल, 7 मोबाइल फोन और 1 कार बरामद की। ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए एनडीपीएस एक्ट मामलों और अन्य जुर्मों को रोकने के लिए 540 मामलों में 756 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और 764 व्यक्तियों को बाउंड किया है। विभिन्न मामलों में भगोड़े के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 131 को गिरफ्तार किया गया। ट्रैफिक नियमों की पालन न करने वाले 11,240 वाहन चालकों के चालान किए गए। चाइना डोर बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 21 व्यक्तियों को काबू करके उनसे 1638 चाइना गट्टू बरामद किए गए।


