अमृतसर में सड़क हादसे में चाची-भतीजे की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, दवाई लेने जा रहे थे दोनों

अमृतसर के अजनाला के गांव भोएवाल के नजदीक आज (शनिवार को) हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार चाची और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार सड़क पर काफी दूर जाकर गिर पड़े। जानकारी के अनुसार, दोनों महिला और उसका भतीजा दवाई लेने के लिए अजनाला जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उनकी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान महलांवाली गांव निवासी 22 वर्षीय लवप्रीत सिंह और उसकी चाची 42 वर्षीय सतिंदर कौर के रूप में हुई है। रिश्ते में दोनों चाची और भतीजा राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अजनाला थाने की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अजनाला थाने के SHO हरचंद सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह साफ हुआ है कि हादसा तेज रफ्तार कार के कारण हुआ। कार ने सीधे बाइक को टक्कर मारी, जिससे दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक आपस में चाची- भतीजे के रिश्ते में थे और दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। पुलिस ने दर्ज किया केस, कार चालक की तलाश SHO हरचंद सिंह ने कहा, मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा रही है और उसे काबू करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही वाहन और चालक दोनों को पकड़कर आगे की जांच पूरी की जाएगी। इस हादसे से गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *