गुमला में 73 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या:धारदार हथियार से गर्दन काटी, अंधविश्वास में मर्डर करने की आशंका

गुमला जिले के पालकोट प्रखंड अंतर्गत टेंगरिया गांव में 73 वर्षीय झालो देवी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतका का शव टेंगरिया नया घर के पास चरका टांगर स्थित लोहरा उरांव के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतका के परिजन सूरज इंदवार ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर और गर्दन के पीछे धारदार हथियार से वार कर हत्या की है। घर में अकेली रहती थी महिला हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, वृद्ध महिला की हत्या के पीछे डायन बिसाही के आरोप से जुड़े अंधविश्वास की आशंका जताई जा रही है। झालो देवी स्वर्गीय भुस उरांव की पत्नी थीं और घर में अकेली रहती थीं। घर से कुछ दूरी पर स्थित परती जमीन पर उसका खून से लथपथ वृद्ध महिला का शव पाया गया।पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *