युवक को गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार:प्रेम-प्रसंग में लड़की ने दी थी जान, चचेरे भाई ने रची थी प्रेमी की हत्या की साजिश

पलामू पुलिस ने 1 नवंबर को नीरज चंद्रवंशी पर हुए फायरिंग मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक शूटर को गिरफ्तार किया गया है, जिसने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की सुपारी लेने की बात कबूल की है। घटना हैदरनगर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के सामने हुई थी। एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर महुअरी निवासी आकाश कुमार सिंह उर्फ गोलू सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि लोहरपुरा निवासी प्रिंस मेहता ने नीरज चंद्रवंशी की हत्या के लिए उसे 70 हजार रुपए की सुपारी दी थी। 2022 में लड़की ने आत्महत्या कर ली थी आरोपी के अनुसार, प्रिंस मेहता की चचेरी बहन का नीरज के साथ प्रेम संबंध था। वर्ष 2022 में लड़की ने आत्महत्या कर ली थी, जिसके लिए नीरज को जिम्मेदार माना जा रहा था। इसी रंजिश के चलते प्रिंस ने नीरज की हत्या की साजिश रची थी। इससे पहले भी नीरज और प्रिंस के बीच मारपीट की घटना हुई थी। आकाश ने स्वीकार किया कि वह नीरज को गोली मारकर फरार हो गया था। इस घटना में प्रिंस मेहता के साथ लोहरपुरा निवासी सुमित मेहता की भी संलिप्तता पाई गई है। पुलिस अब प्रिंस और सुमित की तलाश कर रही है। शूटर आकाश पहले भी जा चुका है जेल पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक, आरोपी के पहने हुए कपड़े और उसका मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार शूटर आकाश कुमार सिंह पर पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह जेल जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *