पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास:मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ लगा कुख्यात तस्कर, 50 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ANTF ने तस्कर को काबू कर उसके पास से 50 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार करने के लिए पीछा किया तो उसने पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया है। कुछ दूरी तक पुलिस द्वारा पीछा करने के बाद तस्कर को काबू कर उसके पास से हेरोइन बरामद की है। कपूरथला के शन्ना शेर सिंह वाला गांव निवासी संदीप सिंह उर्फ सीपा नवंबर 2025 की शुरुआत में ही जेल से बाहर आया था। पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। ADGP, ANTF नीलाभ किशोर ने बताया कि सटीक तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर, ANTF की टीमें इस महीने की शुरुआत में जेल से बाहर आने के बाद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी से पता चला है कि संदिग्ध ने जलालाबाद के सीमावर्ती गांव बग्गे के उतर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान इकट्ठा किया था। ADGP ने बताया कि ANTF की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को फिरोजपुर की ओर जाते हुए देखा और चुनौती देने पर, संदिग्ध ने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। पुलिस ने फिरोजपुर में एक जगह नाका भी लगाया था और उसने वहां खड़े कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने आगे बताया कि संदिग्ध को अंततः राउके गांव में एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, जहां उसने पुलिस पार्टी पर अपनी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि इस खेप के संभावित की पहचान के लिए जांच जारी है। इस संबंध में, एसएएस नगर में पुलिस स्टेशन ANTF में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत एफआईआर संख्या 302 दिनांक 21-11-2025 को मामला दर्ज किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि 50 किलोग्राम हेरोइन की यह सीमा पार खेप पाक स्थित ISI समर्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ ​​सीपा एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ NDPS ACT के तहत पांच मामलों सहित आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *