सड़क हादसे में 2 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत:बाइक सवार युवक-युवती को ट्रक ने मारी टक्कर, एक मौके पर दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मेडिकल स्टूडेंट्स थे और डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 2021 बैच के थे। हादसे के बाद एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह मामला परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स अंकित दानी और आलिया जगदलपुर से मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ढाबे के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार दूर फेंके गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आलिया गंभीर रूप से घायल हो गई। पास में मौजूद लोगों ने आलिया को तुरंत डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंकित भिलाई का रहने वाला था और आलिया रायपुर की थी। दोनों 2021 से मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *