रांची| सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो ने केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम संहिताओं की एकतरफा अधिसूचना का कड़ा विरोध किया है और इसे रद करने की मांग की है। कहा गया है कि श्रम संहिताएं उन 29 श्रम कानूनों को खत्म कर देती हैं, जो अब तक कुछ हद तक श्रमिकों की रक्षा करते रहे हैं। ये संहिताएं श्रमिकों को असुरक्षित छोड़ने के लिए बनाई गई हैं।


