सेवानिवृत्ति से 8 दिन पहले एक और प्रोन्नत डीएसपी की पोस्टिंग

रांची| सेवानिवृत्ति से आठ दिन पहले एक और प्रोन्नत डीएसपी बिनोद कुमार को विशेष शाखा, झारखंड, रांची में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिनोद कुमार उन 64 लोगों में शामिल है, जिन्हें 25 जून को डीएसपी के पद पर प्रोन्नति मिली थी। लेकिन करीब पांच माह बीतने के बाद भी पूर्व में एक छोड़ कर सरकार ने इन प्रोन्नत डीएसपी की कही भी पोस्टिंग नहीं की। इनसे पहले अजय कुमार की पोस्टिंग भी विशेष शाखा में की गई थी। क्योंकि वे भी जून महीने में ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। उन्हें भी सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले पोस्टिंग दी गई थी। अब शेष बचे 62 प्रोन्नत डीएसपी में चार और जनवरी महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। अगर इनकी पोस्टिंग नहीं होती है, तो इन्हें प्रोन्नति के बाद मिलने वाले लाभ नहीं पाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *