गोली की आवाज सुनकर जगे जवान, तब उन्हें घटना की जानकारी मिली बिहार विधानसभा चुनाव कराने आए आईटीबीपी जवान ने खुद की हथियार से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना बेतिया के योगापट्टी स्थित कोहड़ा भवानीपुर स्कूल में शनिवार दोपहर को हुई। जवान ने स्कूल की छत पर चढ़ कर अपने हथियार से खुद को गोली मार ली है। मृत जवान की पहचान धनबाद के चिरकुंडा निवासी गौतम कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ रजीशकांत प्रियदर्शी, श्रीनगर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव कराने के लिए आईटीबीपी के जवान आए हुए थे। राजकीय उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय कोहड़ा भवानीपुर में ठहरे हुए थे। उन्हें एक जवान के खुदकुशी करने की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। देखा कि जवान के सिर में गोली लगी हुई है। वह फर्श पर गिरा हुआ है। पास में ही उसका हथियार पड़ा है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के वरीय पदाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। आईटीबीपी के वरीय अधिकारियों के पहुंचने पर ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा। इधर, देवघर में एके 47 साफ करने के दौरान गोली चली, हवलदार की मौत देवघर | मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपा मोड़ पर जैप 5 कैंप में शनिवार सुबह 11 बजे हवलदार की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक हवलदार शिवपूजन पाल बिहार के भभुआ जिला के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एके 47 को साफ करने के दौरान गलती से गोली चल गई और उनके गले में लग गई। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस की टीम पहुंची।जिले के अन्य वरीय पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना को लेकर रांची मुख्यालय को भी जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मृतक हवलदार के घर वालों को भी दे दी गई है।देवघर एसपी सौरभ ने कहा कि हवलदार शिवपूजन पाल की गोली लगने से मौत हो गई है। प्रथमदृष्टया लगता है कि एके 47 साफ करते समय गोली चल गई, जिससे यह हादसा हुआ। रांची से स्पेशल टीम आ रही है। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड बनाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही सच सामने आ सकेगा। रात में ऑकेस्ट्रा पार्टी में गए थे जवान बताया जाता है कि जिस गांव में आईटीबीपी के जवान ठहरे थे, वहां शुक्रवार रात किसी के यहां एक समारोह में आर्केस्ट्रा पार्टी हुई थी। जवानों ने भी उसमें शामिल होकर डांस किया था। गाना गाया था। ग्रामीणों ने बताया कि इसमें गौतम भी था। ऑर्केस्ट्रा से लौटने के बाद सभी जवान शनिवार को काफी देर तक सोए रहे। गोली की आवाज से उनकी नींद खुली। देखा तो गौतम ने खुदकुशी कर ली थी। है। पास में ही उसका हथियार पड़ा है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के वरीय पदाधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। आईटीबीपी के वरीय अधिकारियों के पहुंचने पर ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।


