एसजीपीसी को ‘आप’ की सराहना करनी चाहिए: धालवाल

भास्कर न्यूज | अमृतसर आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को ‘आप’ सरकार की सराहना करनी चाहिए। क्योंकि सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के फ्लैक्स बोर्ड हरेक शहर और गावों में लगाकर गुरु साहिब के चरणों में नमन किया है। वहीं सरकार की ओर से श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर पहली बार विधानसभा बुलाई जा रही है। धालीवाल ने कहा कि बादल के लिफाफे से निकलने वाले सिखों को लगता है कि वह ही सिख है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है जो सिख गुरु साहिब के आगे नतमस्तक होकर उनकी शिक्षाओं पर चले वह सिख है। सरकार द्वारा कराए जा रहे समारोह 23 से 25 नवंबर तक हैं। अगर एसजीपीसी 29 नवंबर तक करना चाहती है तो कर सकती है। एक प्रश्न के उत्तर में विधायक धालीवाल ने कहा कि जल्द ही सभी गैंगस्टर समाप्त हो जाएंगे। क्योंकि पांच साल तो कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार रही थी और गैंगस्टर उनकी ही देन हैं। हमारी सरकार तो उन्हें खत्म करने में लगी है और इसके आंकडे सभी को जल्द मिलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *