केस संभाल प्रचार संस्था ने मनाया शहीदी पर्व

अमृतसर | केस संभाल प्रचार संस्था की ओर से श्री गुरु तेग बहादर जी का शहीदी पर्व रणजीत एवेन्यू स्थित सच्च सेंटर में मनाया गया। इस धार्मिक समागम का नेतृत्व रिटायर्ड चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स सुरिंदरजीत सिंह पाल और वर्ल्ड सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स पंजाब के चेयरमैन रजिंदर सिंह मरवाहा ने किया। समारोह की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ के भोग के साथ हुई। इसके बाद भाई सुरिंदर सिंह अरोड़ा के कीर्तन जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ा। इसके बाद प्रिं. कुलवंत सिंह अणखी ने गुरु तेग बहादर जी के जीवन, उनकी बाणी तथा सिख धर्म में शहादत के सिद्धांत पर विस्तृत विचार साझा किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *