अमृतसर| जीएनडीयू के शिक्षा विभाग शैक्षिक अनुसंधान और विकास के लिए आर और एआई के साथ डेटा विश्लेषण और प्रलेखन विषय पर 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला गोल्डन जुबली सेंटर फॉर एंटर प्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन (जीजेसीईआई) के सहयोग से और कुलपति प्रो. डॉ. करमजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यशाला की शुरुआत डीन प्रो. डॉ. दीपा सिकंद कौत्स के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने शैक्षणिक अनुसंधान में डेटा-आधारित निर्णय लेने और डिजिटल उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला के प्रमुख संसाधन व्यक्ति प्रो. डॉ. सुरेश शर्मा सांख्यिकी विभाग, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और प्रो. डॉ. अतहर अली खान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय रहे।


