श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी शताब्दी समारोह श्री आनंदपुर साहिब में शुरू हुआ है। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ शुरू हुए हैं। इसमें पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, CM भगवंत मान, आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत सारे कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे हैं। वहीं, सारे मेंबर इसमें मौजूद रहेंगे। दोपहर 12 बजे सर्वधर्म सम्मेलन शुरू होगा। इसमें श्री श्री रवि शंकर समेत कई धार्मिक गुरु शामिल होंगे। इसके अलावा पूरा दिन समागम चलते रहेंगे। सरकार की तरiQ से समारोह को लेकर पूरी तैयारियां की गई है। पहली बार चंडीगढ़ के बाहर होगा विधानसभा सेशन समारोह में आने वाली संगत को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पंजाब सरकार ने पूरे इंतजाम किए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत सभी मंत्री खुद आनंदपुर साहिब में मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं, पहली बार 24 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र होगा। इसके लिए वहां विशेष विधानसभा का इंतज़ाम किया गया है। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। सेशन में सीएम पहले ही ऐलान कर चुके हैं, बडे़ फैसले लिए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां की जा चुकी है।


