फाजिल्का में स्वीट शॉप में लगी आग:भट्टी में डीजल डाल रहा था कर्मचारी, हजारों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

फाजिल्का में पशु अस्पताल के नजदीक एक स्वीट शॉप में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही समय में वह पूरी दुकान में फैल गई और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से हजारों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दुकान में स्वीट शॉप के कर्मचारी काम कर रहे थे कि भट्टी में डीजल खत्म हो गया। भट्‌टी में डीजल डालते वक्त थोड़ा डीजल नीचे गिर गया, जिसने आग पकड़ ली । जिसके बाद आग ने भयानक रूप ले लिया। फिलहाल जानी नुकसान से बचाव रहा, लेकिन हजारों रुपए का नुकसान हो गया है । दुकान में दिनभर चलती हैं भट्टियां जानकारी देते हुए राकेश कुमार ने बताया कि उनके यहां बब्बू हलवाई की दुकान है। जहां पर उनके कर्मचारी काम करते हैं। दिनभर भट्टियां चलती है। दुकान के लिए विभिन्न व्यंजन तैयार किए जा रहे थे। काम के दौरान भट्टी में डीजल खत्म हो गया। जिसके बाद कर्मचारी डीजल लेकर आया और जैसे ही भट्ठी में डीजल डालने लगा तो कुछ डीजल नीचे गिर गया, जिसने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई और भयंकर रूप ले लिया। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड विभाग का दफ्तर नजदीक पड़ता है और फायर ब्रिगेड की गाड़ी चंद मिनट में मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद फायर आग पर काबू पा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *