BJP विधायक की जमानत 27 नवंबर तक बढ़ाई:युवती ने यौन शोषण के आरोप लगाए; मंडी जिला के MLA से पुलिस ने की पूछताछ

हिमाचल के चंबा जिला के चुराह से भाजपा विधायक हंसराज की जमानत याचिका पर आज (शनिवार को) चंबा कोर्ट में सुनवाई हुई। जिला एवं सत्र न्यायालय ने हंसराज की जमानत 27 नवंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले, कोर्ट ने 21 नवंबर तक हंसराज को अग्रिम जमानत दी थी। दरअसल, हंसराज पर जिले की एक युवती ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। युवती के मुताबिक, एक साल पहले जब उसका शारीरिक शोषण किया गया, तब वह नाबालिग थी। इसी मामले हंसराज के बाद भारतीय जनता पार्टी के एक अन्य विधायक भी पुलिस की रडार पर आ गए हैं। जिस कमरे में रेप, उसे मंडी जिला के विधायक ने बुक कराया पुलिस ने बीजेपी के मंडी जिले से संबंध रखने वाले एक विधायक से बीते कल चंबा के महिला थाने में चार घंटे तक पूछताछ की। पुलिस सूत्र बताते हैं कि चंडीगढ़ में बीते साल जिस होटल के कमरे में युवती ने विधायक हंसराज पर रेप के आरोप लगाए हैं। वह कमरा बीजेपी के मंडी जिले के एक विधायक के नाम से बुक था। मंडी जिले से संबंध रखने वाले विधायक ने अपने लिए दूसरा कमरा बुक कर रखा था। एक कमरे में बीजेपी विधायक हंसराज और युवती रुके थे, जबकि दूसरे कमरे में बीजेपी के मंडी जिला से संबंध रखने वाले विधायक ठहरे थे। पुलिस की अब तक की जांच में दूसरे विधायक की भूमिका कमरे की बुकिंग तक बताई जा रही है। बीजेपी विधायक की लोकेशन चंडीगढ़ की मिली सूत्रों के अनुसार, जिस दिन पीड़िता का चंडीगढ़ में रेप किया गया, उस दिन बीजेपी के दूसरे विधायक की लोकेशन भी चंडीगढ़ में पाई गई है। मंडी जिला से संबंध रखने वाले यह विधायक चुराह के MLA हंसराज के मित्र हैं। अब पुलिस कड़ियां जोड़ने में जुट गई है कि क्या विधायक की भूमिका केवल कमरे बुक करने तक की है या कुछ और। पहले धौंस दिखाई, उठाने की बात सुनते ही थाने दौड़े MLA सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने जब बीजेपी विधायक को पूछताछ के लिए चंबा महिला पुलिस थाने बुलाया तो वह पुलिस को धौंस दिखाने लगा। मगर नाबालिग लड़की ने विधायक हंसराज पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करा रखा है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज होने के चलते विधायक को जब घर से उठाने की धमकी दी तो MLA खुद चंबा के महिला पुलिस थाना पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *