अपराधों पर एसएसपी की समीक्षा बैठक:साल के अंत तक लंबित मामलों को खत्म करने के निर्देश, गुंडा-बदमाशों और नशेड़ियों की सूची होगी तैयार

दुर्ग जिले में बढ़ते अपराधों को रोकने और पुराने मामलों को जल्दी खत्म करने के लिए दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने रविवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस साल के अंत तक सभी लंबित मामलों को निपटा दिया जाए। साथ ही, हर मामले में पुख्ता सबूत जुटाकर उसे सही तरीके से हल करने के लिए कहा। गुंडा-निगरानी बदमाशों पर रखी जाएगी पैनी नजर
बैठक में SSP ने अधिकारियों से कहा कि जिले के निगरानी में रखे गए अपराधियों और गुंडा-बदमाशों पर खास नजर रखें। उन्होंने बताया कि साल के आखिरी महीनों में यही लोग ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और अपराध बढ़ाते हैं। इसलिए ऐसे चाकूबाज, नशे के आदी, अवैध कारोबार करने वाले और आदतन अपराधियों को तुरंत पहचानकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नेटवर्क का पता लगाकर कार्रवाई के निर्देश
एसएसपी ने पुलिस अफसरों को कहा कि पुराने मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाकर अन्य अपराधों से जुड़े अपराधियों पर भी कार्रवाई की जाए। ऐसे अपराधियों के ठिकानों, नजदीकी संपर्कों और आपराधिक नेटवर्क की जानकारी लगातार अपडेट करें। नशे का व्यापार, अवैध शराब, जुआ-सट्टा जैसे अपराधों में संलिप्त लोगों की सूची बनाकर अभियान चलाया जाए। महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर विशेष फोकस
बैठक में महिला और बच्चों से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता पर रखने की भी बात कही गई। समीक्षा बैठक में एएसपी शहर श्री सुखनंदन राठौर, एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, एसडीओपी धमधा एलेक्ज़ेंडर किरो, एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा, डीएसपी आकर्षि कश्यप और जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *