अलवर में घना कोहरा VIDEO:विजिबिलिट 40 मीटर, इस सीजन का सबसे ज्यादा, गांवों में कोहरा बहुत कम

अलवर शहर में साल के दूसरे दिन गुरुवार को इस सीजन का सबसे अधिक घना कोहरा छाया। विजिबिलिटी 40 मीटर तक है। रात को ओस भी हल्की बूंदाबांदी की तरह गिरी है। हालांकि शहर के बाहर कहीं बिल्कुल कोहरा नहीं है। कहीं कुछ कम है। इस घने कोहरे में सबसे अधिक वाहन चालकों को परेशानी है। सबसे अधिक दुपहिया वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं हाइवे पर घने कोहरे में वाहनों के भिड़ने का डर भी रहता है। अलवर में साल के पहले दिन हल्का कोहरा था। लेकिन दो जनवरी की सुबह शहर में घना कोहरा है। वहीं शहर से 30 से 40 किलोमीटर दूर गांवों में कुछ कम कोहरा है। कहीं सुबह-सुबह धूप भी निकली है। रात को अधिक ओस पडृी है। इस कारण अब रात का तापमान कुछ कम होने लगा है। दिन का तापमान अब भी 18 डिग्री के आसपास है। अब आगामी दिनों में रात का तापमान कम होने की संभावना है। अभी तक जिले में फसलों की अच्छी ग्रोथ है। आगे पारा जमाव बिंदू पर जाता है तो नुकसान होने का डर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *