डीएसपीएमयू में ताला: छात्रों ने वीसी और अधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

रांची| डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची में प्रति सेमेस्टर शुल्क नीति के खिलाफ छात्रों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को विश्वविद्यालय बंद रहने के बावजूद विभिन्न छात्र संगठनों ने कैंपस में प्रदर्शन किया। न्यू एकेडमिक बिल्डिंग में कुलपति, रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू के फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पित कर छात्रों ने प्रशासन की नीति पर विरोध जताया। यह कार्यक्रम आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में हुआ, जिसमें मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, आइसा, और छात्र राष्ट्रीय जनता दल ने मिलकर संयुक्त रूप से भाग लिया रविवार के अवकाश के बावजूद कैंपस में प्रदर्शनकारी छात्र डटे रहे। संगठनों का कहना है कि शुल्क नीति छात्रों के हितों के खिलाफ है और इसे वापस लेने तक कैंपस स्तर पर तीव्र आंदोलन जारी रहेगा। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन बातचीत और समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाता, तो आंदोलन को अगले चरण में ले जाया जाएगा। इधर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि 3 साल पहले लागू शुल्क का आज विरोध करना समझ से परे है। धरना-प्रदर्शन का चौथा दिन है। जब तक प्रति सेमेस्टर शुल्क नीति वापस नहीं ली जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *