पूछ रहीं महिलाएं, मंईयां… का फॉर्म जमा ले रहे हैं तो पैसा मिलेगा या नहीं

रांची|आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर का आयोजन रांची जिले के विभिन्न में किया जा रहा है। रविवार को भी जिले के कांके, खलारी, मांडर, राहे और सिल्ली प्रखंड में पंचायत में शिविर लगाकर आवेदन लिए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सोना-सोबरन धोती-साड़ी व लुंगी योजना, जाति, आय, आवासीय और जमीन से जुड़े मामले के आवेदन लिए गए। मौके पर दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र का वितरण भी किया गया, लेकिन शिविर में सबसे अधिक आवेदन मंईयां सम्मान योजना के आ रहे हैं। सभी कैंप में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। कैंप में आवेदन लिए जा रहे हैं, लेकिन किस काम के लिए कितने आवेदन आए और कितने का निपटारा किया गया, इसका खुलासा नहीं किया जा रहा है। इस पर आवेदकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। रविवार को भी कैंप में पहुंची महिलाओं ने वहां उपस्थित कर्मचारियों से पूछा कि मंईयां सम्मान योजना का आवेदन ले रहे हैं तो पैसा मिलेगा या नहीं, लेकिन कर्मचारी द्वारा इसका स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। रांची नगर निगम के 6 वार्डों में सेामवार को आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर का आयोजन किया जाएगा। वार्ड नंबर 10 में तिरिल तालाब के पास, वार्ड 11 में कांटाटोली वाईएमसीए, वार्ड 12 में दुर्गा सोरेन चौक स्थित हाईटेंशन मैदान, वार्ड 13 में सामलौंग स्थित वार्ड कार्यालय, वार्ड 14 में बहुबाजार स्थित वार्ड कार्यालय और वार्ड 15 में सिरमटोली स्थित वार्ड कार्यालय में शिविर लगेगा। इसमें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स असेसमेंट, वाटर कनेक्शन और वाटर यूजर चार्ज जमा सहित अन्य आवेदन लोग जमा कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *