गुमला|गुमला के अधिवक्ता और गुमला अंजुमन के पूर्व सदर निजाम चौधरी का निधन हो गया। वे बीमार चल रहे थे। निजाम 1971 से गुमला बार में प्रैक्टिस कर रहे थे। वे सामाजिक कार्यों में भी काफी लोकप्रिय थे और गुमला बार में भी उनका काफी सम्मान था। जो एक अच्छे व्यवहार के व्यक्ति थे। भास्कर न्यूज|गुमला लांस नायक परमबीर अल्बर्ट एक्का फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को एनएफसी रायडीह बनाम पीके ब्रदर्स खलारी के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमें जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहा। ट्राई ब्रेकर में पीके ब्रदर्स खलारी ने 6-5 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। अतिथियों के हाथों विजेता टीम पीके ब्रदर्स खलारी को 2.50 लाख रुपए व मेडल देकर पुरस्कृत किया। वही उपविजेता एनएफसी रायडीह को 1.80 लाख रूपए, तृतीय राउरकेला रेड व चतुर्थ सायली स्पोटर्स को 35-35 हजार रुपए दिया गया। मुख्य अतिथि जवा पूप एजुकेशन एण्ड वेलफेयर फाउंडेशन की सुमित्रा भगत व शहीद अल्बर्ट एक्का के सुपुत्र भिंन्सेंट एक्का ने सर्वप्रथम परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के चित्र पर पुष्पार्पण कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।


