चतरा | सदर प्रखंड के टुड़ाग स्थित मेधास्थली स्कूल परिसर में रविवार को क्षत्रिय गौरव एकता मंच के बैनर तले क्षत्रिय समाज की बैठक हुई । इसकी अध्यक्षता मंच के जिला संयोजक अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर मंथन करते हुए आगामी 22 फरवरी को रांची में आयोजित होने वाले क्षत्रिय सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने पर व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में चतरा जिले के सभी क्षत्रिय बहुल गांवों से अधिकतम संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।


