राजनगर चेटर में िबजली का पोल लगने पर खुशी, देवकी देवी को किया सम्मानित

गुमला | राजनगर चेटर में लंबे समय से लंबित विद्युत समस्या का समाधान हो गया। क्षेत्र में विद्युत पोल लगाए जाने के बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। इसी खुशी के मौके पर ग्रामीणों ने क्षेत्र की सक्रिय जनप्रतिनिधि देवकी देवी को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया। ग्रामीणों ने बताया कि पोल लगने से अब बिजली व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद है, जिससे गांव की समस्याएं काफी हद तक कम होंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने देवकी देवी के कार्यों की सराहना की। सम्मान समारोह में बागेश्वर प्रजापति, सुनीता देवी, सुषमा तिर्की, रीता टोप्पो, अनिमा टोप्पो, पूर्णिमा देवी, मधु कुजूर, सुजाता खलखो, सिसिलिया आईद, मोदी टोप्पो, बिना कुमारी, ज्योति कुमार, साहू राजेश मिंज सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। देवकी देवी ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास और सुविधाओं के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *