बाबा के झांसे में आकर महिला ने गंवाई सोने की बालियां

भास्कर न्यूज | अमृतसर गेट हकीमां के अधीन आते लोहार्का रोड भद्र काली मंदिर के नजदीक महिला को झांसे में ले सोने की बालियां लेकर एक बाबा अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। यह घटना शनिवार शाम 4 बजे की है। दूसरे दिन भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के मुताबिक आरोपी बाबा के साथ एक महिला भी थी। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित अनुज निवासी गुरू बाजार ने बताया कि वह अपने पति और बेटे के साथ मंदिर में माथा टेकने के लिए आए थे। माथा टेकने के बाद जब वापस जा रहे थे कि एक बाबा आया और उसे आर्शीवाद देने लगा। उसके बाद वहा थोड़ी दूर चला गया। इतने में एक महिला आई और उसी से पूछने लगी कि एक चमतकारी बाबा को देखा है, जब उसने बताया कि की इधर गए है तो कहने लगी कि बाबा बहत चमत्कारी हैं, उसे झांसे में लेकर बाबा के पास ले गई। उस बाबा ने पता नहीं क्या कि और उसके कान से सोने की बालियां निकाल ली और उसके हाथ में एक कागज का टूकड़ा पकड़ा गया। कहा कि इसे घर जाकर खोलकर देख लेना। लेकिन उसकी बालिया कब निकाल ली गई उसका पता तक नहीं चला। उसके बाद महिला पैदल दूसरे साईड चली गई और बाबा एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। उसके साथ एक युवक भी था। जब उसने कागज को खोलकर देखा तो उसमें छोटे-छोटे पत्थर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *