श्रीराम आश्रम स्कूल के स्टूडेंट्स को विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार

भास्कर न्यूज़ | अमृतसर श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल, अमृतसर के स्टूडेंट्स ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। माधव विद्या निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल रणजीत एवेन्यू में आयोजित सीबीएसई क्षेत्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 9 वीं के जसबीर सिंह रंधावा और 10 वीं के ओजस बेरी ने अपने अभिनव प्रोजेक्ट “ब्लाइंड स्पॉट माउंटेन ट्रैकर” का प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उनके प्रोजेक्ट का उद्देश्य पहाड़ों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए समाधान प्रदान करना है, जो अंधेरे या खराब मौसम में जीपीएस तकनीक का उपयोग करके यात्रियों का सुरक्षित मार्गदर्शन कर सकता है। प्रदर्शनी में फरीदकोट, जम्मू सहित कई राज्यों के लगभग 103 प्रतिभागियों ने भाग लिया। स्कूल अध्यक्ष बलबीर बजाज और प्रधानाचार्या डॉ. विनोदिता संख्यान ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरवमयी है। अब दोनों बच्चे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का श्रेय अध्यापकों सरिता शर्मा और दविंदर सिंह को दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *