श्री षट्भुज चैतन्य महाप्रभु मंदिर में तैयारियां में जुटे भक्त

अमृतसर| वेरका मजीठा बाईपास स्थित श्री षट्भुज चैतन्य महाप्रभु मंदिर में 25 नवंबर को श्री सीताराम विवाह महोत्सव मनाया जाएगा। इसी को लेकर रविवार को सुबह 11 से 2 बजे तक कमला, गौरी और भूमि पूजन किया गया। पुंडरीक महाराज के आदेशों में कराए समारोह में भजन गायका चंद्रकला शर्मा, रवि अरोड़ा, महेश अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। जिसमें एक कन्या को माता सीता का भेष धारण करवा कर पूजन की सारी रस्में निभाई गईं। इस मौके पर मंदिर के सेवादार गोपाल ने बताया कि 24 नवंबर शाम 3 से 6 बजे तक मेहंदी और हल्दी रस्म निभाई जाए। जिसमें कई भक्तजन शादी के रस्मों को निभाने पहुंचेंगे। जबकि 25 नवंबर शाम 3 से 6 बजे तक श्री सीताराम जी का विवाह मंत्रोच्चारण से होगा। जिसमें पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण करके विवाह की सभी रस्में निभाई जाएंगी। वहीं 1 दिसंबर को गीता जयंती पर सुबह साढ़े 7 से 12 बजे तक हवन यज्ञ किए जाएंगे। जिसमें स्वामी पुंडरीक जी महाराज और माता रेणुका जी महाराज मुख्य रूप से शामिल होंगे। गीता जयंती पर 18 हवन कुंडीय यज्ञशाला बनाई जाएंगे जिसमें भक्त आकर आहुतियां डालेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *