भवंस एसएल पब्लिक स्कूल ने शहीदी दिवस मनाया

अमृतसर| भवंस एसएल पब्लिक स्कूल में रविवार को श्री गुरु तेग बहादर जी का शहीदी दिवस श्रद्धा से मनाया गया। अमृतसर के सभी रोटरी क्लब और इनर व्हील क्लब के सदस्य आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह और रोटरी क्लब के गुरजीत सिंह सेखों विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। स्कूल की संगीत टीम ने शबद ” वाहे गुरु’ के साथ-साथ मूल मंत्र ” एक ओंकार’ गायन कर‌के वातावरण को भक्तिमय कर दिया। भवंस अमृतसर केन्द्र के अध्यक्ष अविनाश महेंद्रू, निर्देशिका डॉ. अनीता भल्ला, प्राचार्या सोनिया ने अतिथियों का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *