अमृतसर| वॉयस ऑफ अमृतसर संस्था ने श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के शहीदी दिवस को समर्पित जरूरतमंदों को कंबल बांटे। संस्था की प्रधान इंदू अरोड़ा, वाइस प्रधान मनदीप सिंह और यूथ प्रधान अमनदीप सिंह ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी की शहादत जैसी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलती। संस्था ने गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए गुरुद्वारा छठी पातशाही रणजीत एवेन्यू में 350 जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े बांटे।


