श्रीमद् भागवत गीता से बच्चों में समाज सेवा की भावना जगाने पर दिया जोर

अमृतसर| समाज सेवक अशोक कपूर कंपनी बाग लंगर वालों ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान और आनंद का खजाना है। इसे बच्चों के साथ साझा करना चाहिए ताकि वे धार्मिक प्रवृत्ति अपनाकर समाज की सेवा कर सकें। यह विचार उन्होंने बटाला रोड में नशा विरोधी निर्माण समाज संस्था के अध्यक्ष बाल कृष्ण शर्मा द्वारा आयोजित समागम में व्यक्त किए। अशोक कपूर ने कहा कि गीता का ज्ञान हमें तनावमुक्त बनाता है और प्रभु के नाम से सेवा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने युवाओं को प्रभु के नाम और भक्ति रस के साथ जोड़ने पर जोर दिया, ताकि वे समाज की बुराइयों और नशे जैसी आदतों से दूर रहें। इस अवसर पर नशा विरोधी निर्माण समाज संस्था ने अशोक कपूर को सम्मानित किया। बाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि नौजवान भगवान की स्तुति और ध्यान में लीन होकर समाज की सेवा करें और नशे से बचें। समारोह में अश्विनी कुमार, कमल कोहली, जय भगवान,विक्की सरपंच आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *